जिलाधिकारी चाँदनी सिंह के कुशल नेतृत्व में जनपद में अवैध खनन व परिवहन पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन व खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निरंतर कार्रवाई की गई जोकि अब जनपद में अवैध खनन व परिवहन पर पूर्णता अंकुश है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन/ परिवहन रोकने व अधिक से अधिक खनन पट्टा पारदर्शिता के साथ स्वीकृत हुए व माइन मित्र पोर्टल के सदुपयोग के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जिला प्रशासन ने अवैध खनन परिवहन व लोकेशन माफियाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है जोकि जिला प्रशासन की मेहनत का अच्छा परिणाम है उसके लिए बधाई।
जनपद स्तर पर जिलाधिकारी चाँदनी सिंह के सतत् पर्यवेक्षण से ही Mine-Mitra एक जन उपयोगी पोर्टल बन पाया है, जिसके लिए डॉ0 रोशन जैकब ने हार्दिक बधाई ज्ञापित की। Mine-Mitra तथा खनन विभाग द्वारा विभिन्न सेवाओं को प्रदान करने में आपकी महती भूमिका है। आशा है. आपके सतत् प्रयासों से यह पोर्टल और सुगम, सरल एवं जनसामान्य हेतु अधिक उपयोगी हो पायेगा।
अवधेश कुमार निरंजन की रिपोर्ट